6 बार यूपी में विधायक रहें और मंत्री भी अब बनाये गए बिहार के राज्यपाल

बिहार व उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। इनमें से दो राज्यपालों का तबादला किया गया है तथा बाकीयो कि नियुक्ति की गई है। सूचना के मुताबिक यूपी में भाजपा विधायक फागू चौहान को लालजी टंडन के जगह बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
लालजी टंडन को बिहार से स्थानांतरित कर मध्य प्रदेश भेजा गया है। आपको बता दें कि फागू चौहान उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन घोसी विधान सभा क्षेत्र से 6 बार विधायक रह चुके हैं। उनका जन्म यूपी के आजमगढ़ मे 1 जनवरी 1948 मे हुआ था। मऊ जनपद के घोसी सीट से छह बार विधायक रह चुके फागू चौहान यूपी सरकार मे कई बार मंत्री भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *