पश्चिम चंपारण: नीतीश कुमार ने जनता पर मुकदमा दर्ज करने की दी धमकी जानिए पूरा मामला।
बिहार के पश्चिम चंपारण के मैनातार प्रखंड में उच्च विद्यालय में भाषण और कुल 306 करोड़ रुपयों की योजनाओं की शिलान्यास करने पहुंचे थे। उनके भाषण के दौरान यह घटना घटी।
जानिए आखिर क्या हुआ?
भाषण देते वक्त वह बिजली घर-घर पहुंचाने के बारे में चर्चा कर रहे थे उन्होंने यह दावा किया कि बिहार में वह हर घर तक बिजली पहुंचा सके हैं और जिन तक अब तक पहुंच नहीं पाया उन पर काम चल रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ युवकों ने श्रोताओं के बीच से हाथ हिलाना शुरू कर दिया और उनके हाथ लाने को नीतीश कुमार ने समझा कि यह लोग बोल रहे हैं, उनके यहां बिजली अब तक नहीं पहुंची और इसी बात से नीतीश कुमार बहुत ही गुस्से में आ गए।
फिर क्या किया नीतीश जी ने?
उन्होंने तुरंत एसपी साहब को आदेश दिया कि, ” इन सभी युवकों का फोटो खींच लिया जाए और इन पर झूठ बोलने का मुकदमा कर दिया जाए। और तो और उन्होंने यह भी कहा कि अगर तुम लोगों के यहां बिजली अब तक नहीं पहुंची है तो इसमें गलती तुम्हारी है क्योंकि तुम लोगों ने अब तक आवेदन नहीं दिया होगा”।

