अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में, हर साल 2 करोड़ रुपयों की मदद करेगा पटना का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर
शुक्रवार को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और 3 महीनों के अंदर एक ट्रस्ट गठन करने का आदेश दिया। इसी सिलसिले में शुक्रवार को पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर ने यह ऐलान किया कि वह हर वर्ष राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रुपयों की मदद करेंगे।
यह राशि राम मंदिर के ट्रस्ट को दी जाएगी। न्यास के मुख्य सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने शनिवार को अयोध्या से दूरभाष द्वारा यह जानकारी लोगो से साझा की, वे इस समय अयोध्या में उपस्थित हैं। अयोध्या में राम जन्मस्थल भूमि के पास में ही स्थित अमावा मंदिर में बालक रूपी राम की स्थापना के लिए अयोध्या गए हुए थे। वे अयोध्या के अमावा मंदिर के भी सचिव हैं। उनके मुताबिक 2 करोड़ रुपए देने का फैसला कोर्ट का फैसला आने से पहले ही लिया जा चुका था।
पटना महावीर न्यास कि ओर से राम मंदिर में राम रसोई सुरु करने कि बात भी हो चुकी है। पूर्व आईपीएस ऑफिसर और पटना महावीर मंदिर न्यास के पूर्व सचिव ने कल कोर्ट के फैसले पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, ” सभी पक्ष को कोर्ट का फैसला मानना चाहिए और खुशियों इस बात की है जिस जमीन पर हक था वहीं जमीन मिला है हम हिन्दुओं को राम मंदिर बनाने के लिए”।

