बिहार में रेप पीड़िता को पुलिस के सामने मारी गोली
फिर एक बार बिहार सरकार और बिहार पुलिस की नाकामी सामने आई है। खबर इस बार बिहार के रोहतास जिले में राजपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एक गांव की है जहां से दुष्कर्म से बच के भागी मासूम दलित लड़की का सरे आम पुलिस के आंखो के सामने गोली मार हत्या कर दी गई। पूरी खबर पढ़े नीचे:
पूरी बात आखिर क्या है?
बिहार के रोहतास जिले में एक नाबालिग बच्ची ने साहस दिखाकर दुष्कर्म से बच भागा और इस बात की खबर पुलिस को दी इसके बाद रविवार को पुलिस ने उन चारों अपराधियों को पकड़ कर जेल में डाल दिया। लड़की की हालत बहुत ही खराब थी जब वह पुलिस के हाथों भाई तब उसे आनन-फानन में जमुहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज रात भर चला जिसके बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जिस वक़्त लड़की के बयान के लिए पूरी बिहार पुलिस फोर्स और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे, तभी उसी वक्त कुछ बदमाशों ने आकर उस लड़की को मौके पर ही गोली से मार दिया। इस घटना के बाद बिहार में फिर से एक बार महिला सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस और निधि सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीण भी चुप नहीं रहे ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। लेकिन इन सबके बीच में एक अच्छी बात यह है कि, नाबालिग का मेडिकल जांच भी पूरा कर लिया गया था और धारा 164 के अंतर्गत उसका बयान भी तत्कालीन रूप से रिकॉर्ड कर लिया गया था। जिसके आधार पर दोषियों को सजा देने में आसानी होगी।

