आज से RBI ने किया बदलाव, डिजिटल पेमेंट पे दिया छूट, जानिए विस्तार में।

सोमवार 1 जुलाई यानिकी आज से कई नियमों में बदलाव होने जा रहें है, जिसका असर मध्यवर्गीय लोगों पर सीधा होगा।
RBI ने अॉनलाइन पैसे के लेन देन से जुड़े कुछ नियमों को बदला है जो कि 1 जुलाई से नियमित रूप से चालू होंगे। सूत्रों के अनुसार एेसा माना जा रहा है कि ब्याज दरें घट सकती है अौर एेसे में अापके जमा पर भी मुनाफा भी घट जाएगा।

1 जुलाई से बदलने वाली चीजों की जानकारी निम्नलिखित है:

  1. मुनाफें में कटौती:
    अापको बता दे कि सरकार स्मॉल सेविंग्स पर हर तीन महीनों पर ब्याज दर तय करती है अौर यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह कब इसमें बदलाव करें। केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर तीन महीनों के लिए छोटी बचत योजनाओं कि ब्याज दरों में 0.10 फीसदी कटौती कि है इसका मतलब है अापको 1 जुलाई से 30 सितंबर तक कम मुनाफा मिलेगा।
  2. पैसे के लेन देन के नियमों में अाये बदलाव:
    1 जुलाई से RBI ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए अारटीजीएस अौर एनईएफटी चार्ज खत्म कर दिए है। आरटीजीएस (RTGS) से बड़ी राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में तत्काल ट्रांसफर करने की सुविधा है. इसी तरह एनईएफटी के जरिये दो लाख रुपये तक तत्काल ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
  3. रसोई गैस हो सकती है महँगी:
    1 जुलाई से रसोई गैस कि नई कीमतें जारी होंगी। पिछले बार 1 जून को जारी हुई थी कीमतें।
  4. सेविंग खातों के बदले नियम:
    प्राथमिक बचत बैंक जमा खाता एेसे खाते है जिसे शुन्य राशि से खोला जा सकता है।
  5. SBI के नियमों मे बदलाव:
     1 जुलाई से रेपो रेट से जुड़े होम लोन ऑफर किए जाएंगे।अगर इसे आसान भाषा में समझें तो रिजर्व बैंक जब-जब रेपो रेट में बदलाव करेगा उसी आधार पर एसबीआई की होम लोन की ब्‍याज दर भी तय होगी।
  6. 1 जुलाई से महँगी होगी महिंद्रा कि गाड़ियाँ:
    महिंद्रा स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी500 जैसी कार महंगी हो जाएंगी। स्कॉर्पियो , बोलेरो , टीयूवी 300 और केयूवी 100 नेक्सट की कीमतों में थोड़ा ज्यादा और एक्सयूवी 500 तथा माराजो के दामों में मामूली वृद्धि की जाएगी. महिंद्रा ने कहा कि एआईएस 145 सुरक्षा नियम वाहन में कुछ सुरक्षा फीचर्स लगाने को अनिवार्य बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *