क्या आरजेडी(RJD) हो जाएगी अपाहिज, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का ये बड़ा फैसला
पटना की ये खबर है जाना राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी जी ने दिया आरजेडी (RJD) को बहुत बड़ा झटका, कहा पार्टी से संबंधित कार्यों से छुट्टी लेंगे।
आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया गया?
तिवारी जी ने प्रेस को बताया कि अब वो राजनीतिक कार्य कर के तक चुके है। उनका शरीर साथ नहीं देता इन कामों में। सूत्रों से खबर है कि उन्होंने पार्टी को इस्तीफा तक दे दिया मगर प्रेस को तिवारी जी ने ये बात स्पष्ट कर दी की इस्तीफा वाली बात केवल एक अफवाह है। इसी बीच विरोधी पार्टियां इस खबर पर चुटकी लेते दुख रहे हैं।
मंगलवार को अपना बयान जारी करते हुए तिवारी जी ने कहा ” मैं अब थकान अनुभव कर रहा हूं, शरीर से ज़्यादा मन की थकान है। संस्मरण लिखना चाहता था, लेकिन वह भी नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए जो कर रहा हूं, उससे छुट्टी पाना चाहता हूं। संस्मरण लिखने का प्रयास करूंगा। लिख ही दूंगा, ऐसा भरोसा भी नहीं है, लेकिन प्रयास करूंगा। राजद की ओर से जिस भूमिका का निर्वहन अब तक मैं कर रहा था, उससे छुट्टी ले रहा हूं।”

