बिहार मे युवाओं को रोजगार का खजाना, TCS जल्द ही स्थापित करेगी पटना मे अपना केंद्र.
बिहार में रोजगार के बढ़ेंगे अवसर। रोजगार के लिए अधिक मात्रा में युवाओं के पलायन होता रहा है, अौर इसी पलायन को रोकने के लिए केंद्रीय सरकार ने नयी पहल की है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय कानून व न्याय, संचार अौर इलेक्ट्रॉनिकस व सुचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से दिल्ली में मुलाकात की।
इस दौरान दोनो ने भारत के डिजिटल सेक्टर से जुड़े विषयों पर चर्चा की, और डिजिटल को बढ़ावा देने के लिये कई योजनाओं पर विचार विमर्श किया।
जानकारी अनुसार टाटा कंसलटेंसी सेंटर TCS का पटना में बड़ा केंद्र खुलेगा। यह केंद्र बिहार में किसी बड़ी बहुराष्ट्रीय IT कंपनी द्वारा किया गया पहला बड़ा निवेश होगा।
पटना साहिब के लोकसभा सांसद व केंद्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद जल्द ही TCS के पटना केंद्र का उद्धघाटन करेंगे। यह बिहार में निवेश व रोजगार पैदा करने की दिशा में किया गया सफल प्रयास होगा।
जानकारी की लिए आपको ये भी बताते चलु की पिछले सरकार के कार्यकाल में भी 4 जगहों पे आईटी पार्क खोलने की बात कही गई थी जिसमे अब तक काम चल ही रहा है।


You are a great writer. Do you have any more websites?
No this is only website of biharkibaar.com