सहायक शिक्षक और प्रधानाचार्य कि वेतन में इतना इजाफा आया, इस तारीख से होगी वृद्धि
बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा समस्त बिहार के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं कन्या मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के वेतन में होने जा रहा है भारी इजाफा। यह वेतन वृद्धि रूपांतरित सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना (एमएसीपी) 2010 के प्रावधानों के अन्तर्गत दी जाएगी।
इतने रुपए का होगा इजाफा
शिक्षा विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है जिसके मुताबिक, शिक्षकों और प्रधानाचार्यो को करीब मासिक ₹10,000 रुपयों तक की वेतन में वृद्धि मिलेगी। अधिसूचना के मुताबिक करीब 25 हजार कार्यरत व सेवानिवृत्त सहायक शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का नाम इस वेतन वृद्धि में शामिल है। अगले महीने से ही मिलने लगेगा उनको अधिक सैलरी।
1 जनवरी, 2009 से पहले 20 वर्ष की शैक्षणिक सेवा पूरी करने वालो और जिनका 4 मार्च 2014 से प्रवरण वेतनमान स्वीकृत है, उन सभी को 1 जनवरी 2009 से एमएसीपी का ग्रेड-पे(Grade Pay) अनुमान्य होना चाहिए। उसका वास्तविक लाभ आपको 4 मार्च 2014 से देय होगा।

