दवा दुकानों की पहले ही दिन हड़ताल हुई समाप्त, इतने तारीख से मिलेगी सारी दवाईयां, कारण यह रहा
बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) जो कि बिहार में दवा दुकानदारों का संघ है, उन्होंने अपनी मांगे ना पूरी होने के कारण बिहार भर में 3 दिनों की बन्द बुलाई थी। लेकिन बंद के पहले ही दिन उनको स्वास्थ्य विभाग से आश्वासन मिलने के कारण बंद को खत्म करना पड़ा।
एक दिन के बन्द से मची खलबली
मात्र एक दिन के बन्द से लाखो करोड़ों मरीजों के बीच मैच गई खलबली, लोगो को दवा नहीं मिल पा रहा था, गंभीर रोगियों को मौत से जूझना पर रहा था दवा ना होने के कारण। इस बन्द के दौरान केवल एक दिन में 175 करोड़ रुपये से अधिक का दवा कारोबार प्रभावित रहा।
सरकार ने दिया मांगों को पूरा करने का आश्वासन
संघ के 30 से जायदा पदाधिकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) को आश्वाशन दिया उनके मांगे पूरी करने का। इसके बाद बुधवार को रात्रि 9 बजे बन्द को वापिस बुला लिया।
इस दिन से सारी दवाएं आपको मिलेंगी
बन्द को वापिस बुलाने के बाद व्यवस्था सामान्य हो जाने के बाद आज 23 जनवरी 2020 से आपको आपकी सारी दवाइयां मिलेंगी।

