आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड कराया जाएगा जारी…

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मार्च, 2020 तक बिहार के 50 लाख परिवार के कम से कम एक सदस्य को गोल्डन कार्ड जारी करने की तैयारी की गयी है। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के लाभुकों का व्यक्तिगत स्तर पर भी गोल्डन कार्ड जारी करने का लक्ष्य 60 लाख करने का प्रस्ताव है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव सह राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्यों के साथ आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने, की विस्तृत समीक्षा की है। 

इसके लिए जिला सिविल सर्जन कार्यालय, सदर, अनुमंडल एवं रेफरल अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। 

राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अबतक बिहार में 42 लाख गोल्डन कार्ड जारी हो चुका है। इनमें 20 लाख 15 हजार परिवारों के न्यूनतम एक सदस्य को गोल्डन कार्ड जारी किया गया है। जबकि बिहार में 1.08 करोड़ परिवार आयुष्मान योजना के तहत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *