कीर्ति झा आजाद के निजी सचिव को गोलियों से किया छल्ली, पढ़िए पूरी खबर।

पूर्व सांसद रह चुके कीर्ति झा आजाद के निजी सचिव मिथिलेश चौधरी को दरभंगा में स्थित NH57 के नजदीक दिल्ली मोड पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से छल्ली कर दिया। इस दुर्घटना की जानकारी खुद प्रीति जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट से लोगों को बताया। खबर है कि उनके निजी सचिव की प्राथमिक चिकित्सा दरभंगा के दोनार चौक पर स्थित पारस अस्पताल में शुरू कर दिया गया है।

ट्वीट के मुताबिक उन्होंने कहा है कि, ” आज लगभग 1 घंटे पहले दरभंगा में मेरे निजी सचिव पर गोली चली और वह दरभंगा के पारस अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती है अपराधी बेखौफ होकर बिहार में गुंडाराज चला रहे हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दरभंगा प्रशासन से अपील किया है कि, आम जनता के बीच वह सुरक्षा की कड़ी से कड़ी व्यवस्था करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *