आईआरसीटीसी (IRCTC)ने रेलवे में मिलने वाले चाय नाश्ता और भोजन के दाम बढ़ाए, जाने क्या क्या नए बदलाव आए हैं…
रेलवे में खाना सप्लाई करने वाले कंपनी, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने रेलवे बोर्ड के समय प्रस्ताव रखा है खाने पीने के सामान के दाम को बनाने को लेकर। चाय नाश्ता में ₹5 से ₹10 का इजाफा और खाने-पीने के सामान में ₹20 से ₹50 तक का इजाफा होने की संभावना है।
अब रेलवे में सफर करते वक्त खाना होगा महंगा रेलवे बोर्ड ने राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों में खाने-पीने के सामानों के दाम में इजाफा करने जा रही है। इन ट्रेनों में पहले एसी फर्स्ट क्लास की बारे में बात करते हैं ऐसी फर्स्ट क्लास में सुबह की चाय के लिए पहले ₹15 लगते थे वह बढ़कर ₹35 हो गए हैं। जबकि ब्रेकफास्ट करने के लिए पहले ₹90 लगते थे जो कि बढ़कर ₹140 तक हो गया है। जबकि लंच और डिनर करने के लिए ₹145 की बजाए ₹245 देने पड़ रहे हैं। शाम की चाय के लिए ₹75 की जगह ₹140 लग रहे हैं।
ऐसी दो और तीन के लिए अब से सुबह की चाय के लिए 10 के बजाय ₹20 और ब्रेकफास्ट के लिए ₹75 की जगह ₹105 लंच या डिनर करने के लिए आपको पहले ₹125 लगते थे और अब 185 रुपए लगेंगे। अगर आपको शाम में चाय चाहिए तो उसके लिए पहले ₹45 लगते थे अब ₹90 लगेंगे।
दुरंतो ट्रेन के स्लीपर क्लास में सुबह की चाय के लिए 10 की ₹10 के बजाए ₹15 लगेंगे, ब्रेकफास्ट के लिए ₹40 के बजाय ₹65 लगेंगे, लंच और डिनर करने के लिए 80 के बजाय ₹120 लगेंगे और शाम की चाय के लिए ₹20 की जगह ₹50 लगेंगे।

