बिहार: चंपारण से शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जल-जीवन-हरियाली यात्रा को…

खबर मिली है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही चंपारण से अपने जल जीवन हरियाली यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है राज्य के लोगों को हरियाली संरक्षण के तरफ जागरूक करना। बिहार में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कदम उठाया।

अपनी हर यात्रा की तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा की शुरुआत भी चंपारण से करने वाले हैं। आज देशभर दुनिया में हो रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य रखा गया है। इस यात्रा की शुरुआत अभी से 15 दिन बाद की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि, “अगर जल है हरियाली है, तभी जीवन है, चाहे जीवन मनुष्य का हो, पशु-पक्षी का हो या फिर किसी अन्य जीव-जंतु का हो”।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस अभियान को 3 वर्षों में पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा, इस अभियान में कुल  24524 करोड़ रुपए खर्च होने की बात भी कही। इस अभियान के तहत कुल 11 चीजों पर खर्च होंगे, वे हैं- आहर, पईन, पोखर और सार्वजनिक जल संग्रहण क्षेत्रों को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। नए रूप से उखड़ कुवैत और जलजमाव करने के लिए कई तरह के विकल्पों का भी सहारा लिया जाएगा। जमीन के अंदर के पानी को वापस से भरने के लिए भी कई प्रकार के सिस्टम बनाया जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *