SBI बैंक में प्रमाण नहीं किया जीवित होने का तो सरा पैसा बैंक में फस जाएगा…
क्या आपका भी अकाउंट एसबीआई(SBI) बैंक में है? अगर हां तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एसबीआई बैंक के सारे पेंशन लेने वाले खाताधारक को अब प्रमाण करना होगा कि वह जीवित है नहीं तो सरा पैसा फस सकता है। एसबीआई ने 30 नवंबर तक का आखरी समय दिया है साबित करने के लिए।
जानिए कैसे साबित करना है कि आप जीवित हो…
जीवित होने के सबूत प्रदान करने के लिए आपको पहले लाइफ सर्टिफिकेट बनवा कर इसे नजदीकी एसबीआई ब्रांच में या फिर आपके आसपास किसी आधार सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर पर जमा करना होगा। जो लोग बाहर जाकर जमा करने में असमर्थ है, उनको यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन सेवा द्वारा जमा करने की भी छूट दी गई है। देश में किसी और बैंक से ज्यादा एसबीआई बैंक में सबसे ज्यादा खाते हैं। अगर आप पेंशन खाता धारक है तो आपको यह फॉर्म जमा करना ही पड़ेगा।
हर वर्ष नवंबर के महीने में एसबीआई बैंक में पेंशन खाताधारक खाताधारकों को अपने जीवित होने का प्रमाण जमा करना पड़ता है। अगर किसी प्रकार से वह बैंक जाकर या नजदीकी आधार केंद्र जाकर जमा नहीं कर पाते हैं तो किसी और के द्वारा भी वह उस प्रमाण पत्र को भेजकर जमा करवा सकते हैं। या फिर मजिस्ट्रेिट या गैजेट्ड अफसर द्वारा साइन करवा कर भी जमा करा जा सकता है।

