LJSP के प्रिंस राज का पहला भाषण लोकसभा में, समस्तीपुर जुट मिल को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से मदद मांगी
समस्तीपुर लोकसभा (SC) सीट पर जीत से उत्साहित लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने समस्तीपुर के नव-निर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भतीजे प्रिंस राज को नियुक्त किया गया। प्रिंस राज ने को उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के डॉ अशोक कुमार को 1.02 लाख से अधिक मतों से हराया, अपने पिता की मृत्यु के बाद उनको यह गद्दी मिली।
प्रिंस राज कल लोकसभा में पहले बार सबके सामने भाषण दिया, अपने भाषण के शुरुवात में ही उन्होंने सबसे कहा की, ” मुझे माफ़ कीजियेगा अगर आज बोलने में कोई गलती अगर हो गई हो तो, यह मेरा पहला भाषण है लोकसभा में।” इस तरह की सरलता दिखाते हुए अपने भाषण को शुरू किया प्रिंस राज ने। वे आगे अपने क्षेत्र समस्तीपुर कि बात आगे रखते हैं, वे समस्तीपुर में स्तिथ जुट फैक्ट्री के बारे में अपना खयाल रखते है।
उनका कहना है कि जुट फैक्ट्री कई वर्षों से बन्द परा है। वहां लगभग 5000 लोग काम करते थे जिनका पेट चलना दुर्गम हो गया था जिस वजह से वे बिहार से बाहर जा कर रोजी रोटी कमा रहे है। वे आगे कहते है कि उनके पिताजी के रहते उन्होंने फैक्ट्री को खुलवाया था लेकिन किसी वजह से वह फिर बन्द हो गया। उन्होंने आगे कहा कि, यह जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार के अन्तर्गत आती है।

