घर घर पीएनजी(PNG) पहुंचने पर सुशील मोदी का नया बयान, लोगो को धोखा मिलेगा या तौफा

नीतीश सरकार के पूरे बिहार में पीएनजी पहुंचाने के सपने की शुरुआत पटना शहर से की जा रही है। सबसे पहले पटना की सभी घरों में पीएनजी गैस की सुविधा आवंटित की जाएगी। इस काम की शुरुवात पहले ही कर दी जा चुकी है। लेकिन काम में इतनी ढिलाई चल रही है कि इसका 5% काम भी अब तक पूरा ना हो सका।

अब तक केवल 9,110 घरों में पाइप लाइन से पीएनजी गैस पटना निवासियों तक पहुंच पाया है। इसी सब के बीच उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान सामने उभर कर आया है। उनका कहना है कि, “प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन परियोजना के तहत बिहार के जिलों और गावो से होते हुए पीएनजी के लिए बनाए जाने वाली पाइप लाइन की काम वर्ष 2020 तक पूरी कर ली जाएगी।”

इसके अलावा उन्होंने दावे के साथ कहा है कि, ” पटना में 2024 तक 1. 75 लाख घरों में पीएनजी और 2. 20 लाख गाड़ियों को सीएनजी की आपूर्ति पूरी कर लेंगे।” यह सब मुमकिन हो सकेगा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) के कारण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *