नए साल में मिला तबादला का तौफा…

नए साल के पहले दिन भारतीय पुलिस सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला किया गया है। पटना एसएसपी के अलावा सीवान, मोतिहारी, मुंगेर और वैशाली के एसपी बदले गए हैं। एडीजी रेल अमित कुमार को एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है।  मोतिहारी एसपी उपेन्द्र शर्मा पटना के नए एसएसपी होंगे।


मगध, शाहाबाद के आईजी-डीआईजी बदले 
शाहाबादी रेंज के डीआईजी से आईजी में प्रोन्नत हुए राकेश राठी को मगध रेंज भेजा गया है। डीआईजी पूर्वी रेंज, भागलपुर विकास वैभव का तबादला आतंकवाद निरोधक दस्ता में किया गया है। बीएमपी के डीआईजी पी कन्नन अब शाहाबाद रेंज के डीआईजी होंगे। 

पटना के रेल एसपी रहे सुजीत कुमार भी डीआईजी बन गए हैं। उन्हें पूर्वी रेंज, भागलपुर के डीआईजी की जिम्मेदारी मिली है। एससीआरबी में एसपी रहे सिद्धार्थ मोहन जैन प्रोन्नति के बाद पुलिस मुख्यालय में डीआईजी (प्रशासन) होंगे। उनके पास डीआईजी, केन्द्रीय मंडल बीएमपी का भी प्रभार रहेगा। पटना की एसएसपी गरिमा मल्लिक डीआईजी, सीआईडी बनाई गई हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एसपी एस प्रेमलथा अब लोकायुक्त कार्यालय में डीआईजी होंगी। 

बाढ़ की एसडीपीओ लिपि सिंह बनी मुंगेर की नई एसपी
सीवान एसपी नवीन चंद्र झा का तबादला मोतिहारी एसपी के पद पर किया गया है।  वैशाली एसपी जगुनाथ रेड्डी पटना के नए रेल एसपी होंगे। बाढ़ की एसडीपीओ लिपि सिंह को मुंगेर का एसपी बनाया गया है। दानापुर के एसडीपीओ अशोक मिश्रा को सिटी एसपी (पश्चिमी) पटना की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *