बिहार के सुमंत ने अमेरिका यूरोप ऑस्ट्रेलिया के IT दिग्गजों को हरा कर Forbes में no.1 स्थान पर जगह ली
खबर पटना के रहने वाले सुमंत परिमल कि है जिसने विदेश के कई IT विशेषज्ञ को हरा कर प्रथम स्थान ले लिया। उनका नाम प्रसिद्ध मैग्जीन फोर्ब्स(Forbes) में भी आया है।
ऐसे लिया प्रथम स्थान
इस पूरे कहानी की शुरुवात एक प्रतियोगिता से हुई थी, ऑनलाइन माध्यम से हुए इस प्रतियोगिता में सुमंत कि रेटिंग सबसे जायदा रही, उन्होंने अमेरिका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गजों को पछाड़ कर सर्श स्थान लिया। यह प्रतियोगिता 2 महीनों तक चली जिसके रिजल्ट कि गणना करने के बाद फोर्ब्स ने सुमंत का नाम वैश्विक विशेषज्ञों के पैनल में टॉप पर रखा।
जाने सुमंत परिमल के बारे में
सुमंत परिमल IT सेक्टर से जुड़े है। सुमंत ने अपने मेहनत से ‘5 ज्वेल्स रिसर्च’ नाम की आईटी कंपनी बनाई है। यह कंपनी भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के विकास पर काम कर रही है। पटना के राजा बाज़ार मी रहने वाले सुमंत ने मैसूर विश्विद्यालय से एमटेक और जेवियर लेबर रिसर्च इंस्टीट्यूट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर से एमबीए किया है। सुमंत कई वर्षों तक बोकारो स्टील प्लांट में अधिकारी के पद पर काम भी किया है। सुमंत ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 5 वर्षों तक अमेरिका में सोध किया।

