नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात डीएसपी की गाड़ी हुई गायब, पूरा माजरा जानने के लिए पढ़ें
सहरसा पुलिस थाने की विशेष शाखा से आईडीएसपी की गाड़ी जो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा के लिए खड़ी थी वह हो गई लापता। यह सफारी गाड़ी थी डीएसपी मनोज कुमार की, जो पूर्णिया से गायब हो गई। आननफानन में डीएसपी ने ड्राइवर पर शक जाता कर एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन अब तक कुछ पता न लग पाया।
पुलिस ने यह कहा
कटिहार पुलिस के थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह जी ने अपने बयान में कहा कि, “मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है और पूर्णिया से पुलिस की एक टीम सहरसा ड्राइवर को खोजने जाएगी। वाहन चालक ही वाहन मालिक भी है और गाड़ी सहरसा समाहरणालय ने किराये पर लेकर ड्यूटी के लिए संबंधित डीएसपी को दी थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात गाड़ी इस तरह गायब होने पर पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा का क्या हुआ?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात एक गाड़ी के गायब होने से उनकी सुरक्षा पर कोई ज्यादा बढ़ा असर नहीं पड़ा लेकिन पुलिस की बदनामी जरूर हुई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर कितना गहरा असर परा इसपर पुष्टि करना अभी संभव नहीं जब तक पूरी जांच ना पूरी हो जाए।

