कॉलिन्स डिक्शनरी में मिथिला के “पाग़” को मिली जगह, इतना गहरा असर होगा इससे
बिहार के मिथिलांचल की शान, सर पर पहनने वाला पाग अब शामिल हो गया है कॉलिन्स डिक्शनरी में। कॉलिन्स डिक्शनरी में शामिल होने का मतलब है कि अब हमारे पाग के बारे में दुनिया भर के लोग जानकारी ले सकते है, जिससे सीधा हमारा सम्मान बढ़ेगा।
क्या है यह कॉलिन्स डिक्शनरी
अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो कॉलिन्स डिक्शनरी (Collins Dictionary) एक ऐसा शब्दकोश है जो दुनिया भर के महत्वपर्ण शब्दों को अर्थ के साथ समेटे रखता है। जिसमे अब मिथिला के पाग को भी शामिल किया गया है। यह डिक्शनरी इंग्लिश भाषा में मिलती है।
कॉलिन्स डिक्शनरी के मुताबिक पाग का मतलब है : सिर पर धारण करने वाला एक प्रकार का वस्त्र है, जिसे भारत के मिथिला क्षेत्र के लोग माथे के ऊपर पहनते हैं। पाग शब्द को वर्ष 2020 के पहले सप्ताह में ही कॉलिन्स डिक्शनरी में जोड़ा गया है।

