मानव श्रंखला के दौरान हार्ट अटैक से, विद्यालय के एक शिक्षक की मौत।

दरभंगा में मानव श्रंखला के दौरान हार्ट अटैक से, विद्यालय के एक शिक्षक की मौत।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा को लेकर जागरूकता अभियान के तहत आज पूरे बिहार में विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनायी गयी।
पूरे बिहार में करीब सवा चार करोड़ से अधिक लोगों ने 11.30 बजे से 12 बजे तक मानव श्रृंखला बनाया गया।

वहीं इस मानव श्रंखला के दौरान हार्ट अटैक से दरभंगा में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान मोहम्मद दाऊद के रूप में की गयी है जो उर्दू विद्यालय के शिक्षक थे। घटना दरभंगा के केवटी थाना इलाके के रनवे में हुई।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
बता दें कि दरभंगा में 468 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी।

गौरतलब है कि पूरे बिहार में तकरीबन 4.25 करोड़ लोगों की भागीदारी के साथ 16 हजार किमी से अधिक लंबी कतार बनाकर बिहार ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनाई गई।

Input PNI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *