राशन लेते वक़्त ध्यान दे आपके साथ धोखा तो नहीं हो रहा, कुछ इस तरह लूटा जाता है जनता को

पूरे देश समेत बिहार के निचले और मध्य वर्गीय लोग पैसे बचाने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली राशन का उपयोग करते हैं और जिन लोगों को राशन बांटने का भार दिया है वही लोग इन बेचारे गरीबों को लूट कर जाते हैं। ऐसे ही एक खबर गया से आई है जहां की प्रखंड मोहनपुर पंचायत सिन्दुआर ग्राम मेरोखाप में एक जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर धोखा धरी का इल्जाम लगा है।

इस तरह लूटा करते है यह लोग, आप भी सावधान रहें


मानवाधिकार सहायता केन्द्र के सचिव सह विकास अधिकारी प्रियदर्शी कुमार के मुताबिक जिस विक्रेता पर इल्जाम लगा है उसका नाम हिरामन प्रसाद जिसकी अनुज्ञप्ति संख्या है 70/16। यह निर्धारित कीमत से अधिक कीमत वसूलते थे, साथ ही वजन व माप में गड़बड़ी करते थे। केवल इतना ही नहीं एक माह छोर छोर कर राशन बाटा करते थे।

सरकार ने इसके खिलाफ यह कदम उठाया


मानवाधिकार सहायता केन्द्र के सचिव सह विकास अधिकारी प्रियदर्शी कुमार ने कहा है कि, “सत्यापन गुप्त सुचना के आधार पर किया गया है जनवितरण प्रणाली बिक्रेता द्वारा उपभोक्ता का अधिकार का हनन करते हुए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर रहे है,जनहित में सत्यापन प्रतिवेदन को आवश्यक कार्यवाई हेतु विभागीय पदाधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारी को भेज दिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *