बिहार के कोसी सीमांचल के सभी थानों में खुलने जा रहे है फीमेल फ्रेंडली डेस्क, महिलाओं को मिलेगा यह लाभ
आम तौर पर हमे नजर आता है महिलाएं अपने बच्चे को खुले में स्तनपान करवा रही है, यह महिलाओं के लिए शर्मनाक है मगर अपने लाडले बच्चे के लिए सब सह लेती है। इसको रोकने के लिए सरकार ने कई जगहों पर फीमेल फ्रेंडली डेस्क/रूम की व्यवस्था की है लेकिन तब किसी भी पुलिस थाने में ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाए गए। जो कि अब बदलने वाला है, कोसी सीमांचल के सभी थानों में बनेगा फीमेल फ्रेंडली डेस्क।
सर्वे के अनुसार सबसे अधिक मिथिलांचल कि महिलाएं होती हैं पीड़ित
महिला आयोग द्वारा किए गए एक सर्वे में पता चला है कि, ग्रामीण महिलाएं और मिथिलांचल की महिलाएं सबसे अधिक पीड़ित हैं जिनका थाने में आना जाना लगा रहता है। मगर इन महिलाओं के लिए थानों में कोई भी सुविधा उपलब्ध अब तक नहीं कराई गई है। थानों में फीमेल फ्रेंडली डेस्क बनाने की बात पर डॉ. कमल किशोर सिंह जी को की कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग के है, उनका कहना है कि, “सभी थाना में पीड़ित महिलाओं के दुग्धपान और उनके विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण और मिथिला भाषी महिला ज्यादा पीड़ित हो कर थाने में आ रही है। सभी थाने में इस तरह की व्यवस्था जल्द शुरू कर दी जाएगी।”
फीमेल फ्रेंडली डेस्क पर यह सुविधाएं मिलती हैं महिलाओं को
यहां पर महिलाएं अगर गर्ववती है तो आकर आराम कर सकती है। इसके अलावा महिलाएं अपने बच्चो के लिए खाना व दूध गर्म कर सकती है, इसके लिए गा चूल्हे की व्यवस्था सरकार रखेगी। महिलाएं अपने बच्चो को यह जा कर स्तनपान करा सकती है।

