एसटेट परीक्षा का नया नियम, चप्पल पहन कर परीक्षा देना होगा, अधिक जानकारी लें

सासाराम जिले के 11 केंद्रों पर 28 जनवरी से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली के लिए होने वाली है पात्रता परीक्षा (एसटेट)। एस टेट कि इस परीक्षा में चोरी को रोकने के लिए सरकार का नया फैसला है कि, परीक्षार्थियों  को चप्पल पहन कर परीक्षा देनी होगी, इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर जूता-मोजा, घड़ी पहन कर आने पर रोक लगायी गयी है। अधिक जानकारी ले…

नए नियम
परीक्षार्थियों को चप्पल पहन कर परीक्षा देनी होगी, इसके साथ परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा केंद्र के अंदर जूता-मोजा, घड़ी पहन कर आने पर रोक लगायी गयी है। परीक्षा के दौरान सभी कैंडिडेट का फोटो खींचा जायेगा और बायोमीटरिक मशीनों से उनका फिंगरप्रिंट लिया जाएगा। परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र पर उस कॉलेज या स्कूल का कोई शिक्षक को परीक्षा में वीक्षण की ड्यूटी नहीं दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किसी भी तरह के कागजात परीक्षा केंद्र में ले जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिव्यांग छात्रों के लिए स्पेशल व्यवस्था की जाएगी, उनको नीचे वाले क्लास रूम में परीक्षा का इंतजाम किया जायेगा। परीक्षा को दो पालियों में लिया जाएगा, प्रथम पाली की परीक्षा का समय है, सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक। दूसरी पाली की परीक्षा का समय है, दो बजे से शाम 4.30 बजे तक। इस परीक्षा में कुल 10053 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *