भागलपुर के ट्रिपल आईटी स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2020 के जरिए देश के 9 बड़े मुश्किलों का समाधान खोजा जा रहा है
बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब भागलपुर के ट्रिपल आईटी स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2020 के जरिए थर्ड ईयर के बच्चो को शामिल किया जाएगा। इससे यह पता चलेगा की पढ़ाई के साथ साथ बच्चे शोध करने में सक्षम है या नहीं, 7 फरवरी 2020 को इनके कैंपस में ही यह परीक्षा ली जाएगी।
यह करना होगा इस परीक्षा में
मीडिया से बात चीत कर ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे जी ने कहा है, “सात फरवरी को आयोजित परीक्षा में कॉलेज की पांच टीम शामिल होगी। 30 छात्र लगातार बिना ब्रेक के 12 घंटे तक नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। इसके लिए एनआईटी जमशेदपुर के प्रो. कौशलेंद्र कुमार की देखरेख में सारा प्रोजेक्ट बनेगा। चयनित प्रोजेक्ट के आधार पर ही मानव संसाधान विकास मंत्रालय के लिए आवेदन किया जाएगा। फिर आगे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पटना या जमशेदपुर जाकर छात्र शामिल होंगे।”
यह है वह 9 बड़ी मुश्किलें
यह है वह 9 बड़ी मुश्किलें जिससे देश अंदर ही अंदर जूझ रहा है: स्मार्ट कम्युनिकेशन, एग्रीकल्चरल एंड रूरल डेवलपमेंट, फूड प्रोसेसिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, रेन्युअल एनर्जी, हेल्थ केयर एंड बायोमेडिकल डिवाइस, स्मार्ट व्हीकल, रोबोटिक एंड ड्रोन, क्लीन वाटर व सिक्योरिटी एंड सर्विलांस।

