बारिश ने मचाया कोहराम,कोशी, कमला और बागमती में जलस्तर मे हुई बढ़ोतरी, बन रहा है बाढ़ का संभावना।
उत्तर बिहार में बारिश का 54 साल का रिकॉर्ड टूटा नेपाल के तराई में मूसलाधार बारिश से कोसी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते जलस्तर से परेशानी ना हो उसके लिए कोसी बराज के 56 फाटकों में से 26 पाठकों को शुक्रवार की शाम खोल दिया गया।
आपको बता दें की सूत्रों के अनुसार ऐसा माना गया है कि 54 साल बाद जुलाई में 1 दिन में सर्वाधिक बारिश हुई है एवं बिहार के विभिन्न जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। इससे बागमती, गंडक व बूढ़ी गंडक ऊफान पर है। बागमती का जलस्तर लाल निशान को पार कर गया है।

बारिश से समस्तीपुर रेलखंड के ट्रक फंसने से ट्रेनें भी ठप हैं मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटे तक नेपाल व उत्तर बिहार मैं बारिश की संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट किया है।
कोसी महासेतु के बगल में 600 मीटर लंबा गाइड बांध को बचाने के लिए ग्रामीण इलाके के लोग एकजुट हो गए हैं। क्योंकि बांध टूटने से 5 दर्जन से अधिक गांव में तबाही मच सकती है।
जयनगर से होते हुए बिहार में प्रवेश करने वाली कमला नदी भी उफान पर है। नेपाल में गुरुवार की शाम भारी बारिश के कारण कमला नदी में जलस्तर बढ़ गया है।
पिछले रविवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार की शाम से शुरू हुई बारिश ने तो 20 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। सिर्फ मोतिहारी में एक दिन में 282 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड की गई है।

