सहरसा से राँची के लिए मिलेगी ट्रेन की सौगात, लोगो हुआ लाभ जानकारी विस्तार से

सहरसा से रांची के लिए एक और ट्रेन की सौगात मिलेगी। मालदा डिवीजन ने भागलपुर-रांची एक्सप्रेस को सहरसा से चलाने का प्रस्ताव ईस्टर्न रेलवे जोन को भेजा है। प्रस्ताव को जोन से हरी झंडी मिलते ही सहरसा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन वाया मुंगेर और जमालपुर रेलखंड पर चलने लगेगी। 

इस ट्रेन से मुंगेर, जमालपुर के रास्ते कोसी क्षेत्र के लोग भोलेशंकर के दर्शन को बाबानगरी देवघर जा पाएंगे। वहीं धनबाद से सीधे रेल नेटवर्क से सहरसा जुड़ जाएगा। इस ट्रेन के परिचालन से एक और फायदा यह होगा कि जसीडीह स्टेशन पहुंचकर लोग हावड़ा के लिए ट्रेनें पकड़ पाएंगे। 

 
अापको बता दे की भेजे प्रस्ताव में दिए गए समय के मुताबिक रांची से मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और जमालपुर, मुंगेर होकर सहरसा स्टेशन सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी। सहरसा से रविवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 3 बजे खुलेगी और सुबह 5.35 बजे रांची पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम एसके लाल ने कहा कि भागलपुर-रांची एक्सप्रेस को सहरसा तक चलाने का प्रस्ताव तैयार करते सीनियर डीओएम ने ईस्टर्न रेलवे जोन मुख्यालय को भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *