बिहार के राज्यकर्मियों को मिलेगा तोहफा, कर्मियों के बीच खुशी की लहर खबर जाने विस्तार से
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार राज्यकर्मियों को दिवाली और छठ पर्व से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी में जुट गई है।
इसके लिए सीएफएमएस के तहत 18 अक्टूबर से ऑनलाइन वेतन विपत्र प्रस्तुत कर संबंधित कोषागार पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए 25 अक्टूबर से वेतन भुगतान प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।
राज्यकर्मियों को प्रत्येक महीने की पहली तारीख से वेतन भुगतान किया जाता है, लेकिन इस साल दिवाली-छठ के मद्देनजर त्योहार से पूर्व उन्हें वेतन भुगतान किया जाएगा। इससे राज्य सरकार पर 1,048 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार संभावित है।
केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मियों को एक जुलाई, 2019 से 12 की जगह 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के निर्णय लिया गया है।

