बाढ पीड़ितो को मिला बिहार सरकार से इतना मुआवजा पूरी खबर पढ़े।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 15 जिलों के बाढ़ प्रभावितों को 136.58 करोड़ रुपये दिए। करीब 2.27 लाख परिवारों को ये पैसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों को दिवाली से पहले ही 6000 रुपये की राहत दे दी जाए।
किसको, कहा और कितना मिला?
बाढ के कारण कुल 7.22 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए है, और इन सभी को बिहार सरकार द्वारा पैसे मिलें। बाढ प्रभावित लोगो के खातों में सीधे 6,000 रुपये भेजे गए, कुल 2,27,649 बैंक खातों में कुल 136,58,94,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। यह रकम सिर्फ बाढ तथा सूखा प्रभावित लोगो को ही मिल रहा है। यह राहत केवल बिहार के 15 जिलों में मिल सकेगा।
जिनको पैसे नहीं मिले अब तक उनका क्या?
नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया है कि अगले 48 घंटो में बचे हुए लोगो के बैंक खातों में पैसे आ जाएंगे। और जिन इलाकों में बाढ या सूखा आन परी है और लोगो के बैंक खाते नहीं है वो लोग जल्द से जल्द अपने नजदीकी बैंको में जा के खाता चालू करे ताकि सबको इसका लाभ मिल सके।

