सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 2 लाख मिलेंगे बैंक खातों में? ऐसी अफवाहों से बचे इससे पहले आपका नुकसान हो
आजकल चुनावी माहौल के बीच एक अफवाह जंगली आग की तरह फ़ैल रही है, लोग दावा कर रहे है कि उनको सरकार की तरफ से 2 लाख रुपए मिलेंगे सीधे बैंक खातों में। बात यह तक ख़तम नहीं होता, इस अफवाह को फैलाने के लिए दलाल गाव गाव घूमकर फॉर्म तक भरवा रहे है। अब सवाल यह है कि ये अफवाह कहा तक सच है और कहा थक झूठ, और यह लोग कौन है जो अफवाह को इस तरह फैला रहे है। इन सभी सवालों के जवाब जाने नीचे…
अफवाह विस्तार से…
“असल में अफवाह यह है कि केंद्र सरकार के द्वारा मोदी जी के नाम पर चल रही सुकन्या योजना के तहत केवल फॉर्म भर कर जमा देने से आपको मिलेंगे 2 लाख रुपए आपके बैंक खातों में। – यह है पूरा अफवाह।” इसी को संभव बनाने के लिए दलालों को भी रखा गया है, जो गाव गाव घूमकर फॉर्म बाट रहे है।
यह मकसद हो सकता है
ऐसा करने के पीछे का मकसद हो सकता है हमारे प्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के छवि को ठेस पहुंचाना, ताकि चुनाव के वक्त लोगो को भरका सके यह बोल कर की फॉर्म तक भरवाया गया लेकिन पैसा नहीं भेजा मोदी ने। इसे आप विपक्षी दल की चाल भी बोल सकते हैं।
ऐसे हुआ भंडाफोड़
इन अफवाहों को जगदीशपुर, मझौलिया, योगापट्टी, बैरिया, नौतन, चनपटिया, लौरिया प्रखंड में फैलाया गया। लोगो से कहा गया कि, केंद्र सरकार की ओर से ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी अभियान के तहत 2 लाख खातों में देगी। इसका भंडाफोड़ किया महिला व बाल विकास मंत्रालय ने, 3 मई 2019 को ही अपनी वेबसाइट पर इस फर्जीवाड़े को ले एडवाइजरी जारी की है।

