वेतनमान में 15 फीसद से अधिक वृद्धि को लेकर बैंककर्मी करेंगे हड़ताल…

वेतनमान में 15 फीसद से अधिक वृद्धि की मांग को लेकर देशभर के बैंककर्मियों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है और कहा है कि अगर उनकी वेतन वृद्धि की मांगें नहीं मानी गईं को वे पहले दो दिनों की हड़ताल करेंगे और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि मुंबई में इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बीच सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही।

बैंककर्मियों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। बैंककर्मियों के मुताबिक दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी उनकी मांगें नहीं माने जाने पर 11,12 और 13 मार्च तक फिर तीन दिवसीय हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। उसके बाद भी अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो एक अप्रैल से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 

ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को श्रमिक विरोधी बताते हुए भारत बंद का आह्वान किया था। बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के इस हड़ताल में शामिल होने से बैंकिंग सेवाएं बाधित रही थीं। बैंक यूनियनों की इस हड़ताल का बिहार में भी असर दिखा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *