बिहार बाढ़ आपदा में अमिताभ बच्चन ने सीएम राहत कोष में दिए 51 लाख रुपये।
बिहार में बाढ के कारण हुए भीषण तबाही को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ राहत कोष से लोगो की मदद की और इस काम में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 51लाख रुपऐ का चेक देकर मदद की। चेक मिलने की घोषणा सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट के जरिए की। यह चेक अमिताभ बच्चन के करीबी श्री विजय नाथ मिश्र द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष तक पहुंचाया गया।

चेक के साथ उन्होंने एक पत्र भी भेजा है बिहार के लोगो के लिए। उस पत्र में उन्होने बिहार में आई आपदा पर अपना दुख व्यक्त किया। वे अंतिम में अपनी हैंडराइटिंग में यह लिखते है कि वह कौन बनेगा करोडपति टीवी शो में भी बिहार बाढ पीड़ित की मदद के लिए अपील करेंगे।

