बिहार के प्राइवेट कंपनियों में काम करने वालों का इलाज होगा सस्ता
सरकार के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को मिलती है अनगिनत सुविधा। लेकिन प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को लगभग कुछ भी नहीं मिल पाता है सरकार के द्वारा। इसी लिए कुछ समय पहले सरकार ने ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के तहत सभी कर्मचारियों का इलाज सस्ते दामों पर करने का फैसला लिया था।
लेकिन सरकार की यह कोशिश काफी नहीं थी, बिहार में कर्मचारियों की संख्या बहुत ही ज्यादा है, जबकि उसके मुकाबले ईएसआई अस्पतालों की संख्या चींटी बराबर भी नहीं। ठाकुरों की माने तो पूरे बिहार राज्य में केवल 16 जिलों में ईइसआई हॉस्पिटल उपलब्ध है कर्मचारियों के चिकित्सा के लिए। सूत्रों की माने तो सरकार दावा कर रही है कि वर्ष 2020 तक बिहार के सभी 38 जिलों में यह अस्पताल खोल दिया जाएगा।
बिहार के श्रम विभाग के अनुसार वह अस्पताल खुलने के बाद एक जागरूकता मेले का आयोजन करेंगे। इस मेले का मुख्य उद्देश्य होगा लोगो में ईएसआई अस्पतालों की सुविधाओं के बाड़े में जानकारी फैलाना। सरकार ने अभी से सभी निजी कार्यालयों को आघा के दिया है कि अगर उनके पास 10 या अधिक कर्मचारी है तो उनको ई एस आई अस्पतालों में पंजीकरण करवाना ही होगा।

