बिहार पुलिस कर रही है कॉन्स्टेबल की बम्पर भर्ती…
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार ( सीएसबीसी ) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 02/2019 के लिए खारिज आवेदनों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में सीएसबीसी ने उन उम्मीदवारों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए हैं जिनके आवेदन खारिज हुए हैं। कुल 24 हजार आवेदन खारिज किए गए हैं। परीक्षार्थी पूरी लिस्ट नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं या फिर csbc.bih.nic.in पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। सीएसबीसी के मुताबिक 23761 एप्लीकेशन फॉर्म इसलिए रिजेक्ट हुए हैं क्योंकि उम्मीदवारों ने एप्लीकेशन फॉर्म ही नहीं भरा था। 1189 एप्लीकेशन को एक से ज्यादा एप्लीकेशन/गलत फोटोग्राफ/गलत सिग्नेचर/सिग्नेचर ही न करना/कोई फोटो नहीं कारणों से रिजेक्ट किया गया है।
बिहार में सिपाही या समकक्ष पदों पर बहाली केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के जरिए होती है। चयन पर्षद ने अक्टूबर में 11880 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवम्बर थी। जानकारी के मुताबिक सिपाही के लिए 13,02000 से ज्यादा आवेदन आए हैं। यानी एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी है। चयन पर्षद ने लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। जिलों से 12 और 19 जनवरी को सेंटर उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
शारीरिक परीक्षा के लिए पांच गुना होगा चयन। सिपाही बनने के लिए इंटर या समकक्ष पास होना जरूरी है। इसी आधार पर लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। लिखित परीक्षा में कुल सौ प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पद के मुकाबले पांच गुणा अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक परीक्षा के लिए होगा। सिपाही के पद के लिए अंतिम रूप से चयन का आधार शारीरिक परीक्षा के तीन स्पर्धाओं में प्राप्त कुल अंक होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में भाग लेना होगा।

