NRC के मामले में ढीले पर गए नीतीश जी,NPR पर दिए बयान से हिल गई बिहार की राजनीति
NRC पर बोले मुख्यमंत्री
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कहा, “देश भर में लागू करने की जरूरत नहीं और इसके पीछे कोई मतलब नहीं बनता।” इससे पहले जो मुख्यमंत्री बीजेपी से भी लड़ जाने को तैयार थे NRC पे उनके मुंह से यह पहला नरम बयान निकला NRC के ऊपर।
NPR पर दिया बड़ा बयान
NPR पर मुख्यमंत्री जी ने कहा, “हमारी सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के सिद्धांत में सहमति व्यक्त की, जब उन्होंने 10 साल पहले इस तरह का अभ्यास किया था। इसके बाद उन्होंने कहा कि, वह NPR पर मांगी जा रही “अतिरिक्त जानकारी” के संबंध में सदन में चर्चा के लिए तैयार थे।
जानकारों का मानना है कि एनपीआर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहमति के बाद बीजेपी को एक नया साथी मिल गया है बिहार में जो कि एनआरसी को भी लागू करने में पूरी मदद करेगा।

