सहरसा में बीएसआईडीसी की जमीन पर एग्रो सिटी विकसित करने की योजना है :उद्योग मंत्री श्याम रजक

उद्योग मंत्री शुक्रवार को जीर्णोद्धार किए गए इंदिरा भवन के लोकार्पण के बाद अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, ” सहरसा में बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (बीएसआईडीसी) की जमीन पर एग्रो सिटी विकसित करने की योजना है। सहरसा में निगम के पास 38 एकड़ जमीन है। जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होगा। भागलपुर में एक बार फिर से सिल्क सिटी स्थापित करने की योजना है। इससे राज्य में रोजगार सृजन में बढ़ोतरी होगी।”

उन्होंने लोगो को काम जल्दी पूरा होने का आश्वाशन दिया यह कहते हुए की बीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक और उद्योग विभाग के सचिव को समय सीमा के भीतर इस योजना को पूरा करने का निर्देश दिया जा चुका है।

इंद्रा भवन पर टिप्पणी
उद्योग मंत्री श्याम रजक जी ने कहा कि, “बीएसआईडीसी की स्थापना 1960 में उद्योग को ऋण उपलब्ध करवाने के लिए किया गया था। निगम का उद्देश्य नए-नए उद्योगों की स्थापना एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। यह निगम पूर्ण स्वामित्व वाली लोक उपक्रम है, जिसके अधीन सात इकाई स्थापित है। बीएसआईडीसी ने इंदिरा भवन का निर्माण 1986 में किया गया था। इसका नवीकरण कराया गया। भवन अब नए लुक में बनकर तैयार है। इस भवन में सात फ्लोर है। इसमें राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यालय के साथ-साथ पटना मेट्रो रेल का कार्यालय भी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *