नीतीश कुमार अररिया में करेंगे 110 योजनाओं का शिलान्यास…

छठे चरण के तहत जल जीवन हरियाली यात्रा पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोमवार को अररिया पहुंच रहे हैं। उनके साथ बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी के अलावा कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिव भी आ रहे हैं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। 

सीएम 478 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 157.26 करोड़ की लागत से 110 योजनाओं का उद्घाटन होगा। जबकि 570.93 करोड़ की लागत से 368 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत एक करोड़ रुपये का चेक वितरण होगा। इसके लिए कॉलेज के सभा स्थल पर शिलापट्ट लगाया जा रहा है। शिक्षा विभाग, वन विभाग, मनरेगा, मत्स्य, लघु सिंचाई, बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग द्वारा सीएम के कार्यक्रम वाले इलाकों में कई दिनों से कार्य कराए जा रहे हैं। रविवार की देर रात तक राजा पोखर, बाजार समिति और अररिया कॉलेज में अधिकारी और कर्मचारियों ने काम किया। अररिया प्रखंड के हयातपुर पंचायत स्थित रजोखर के राजा पोखर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं अररिया कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *