रोज 35 रुपए जमा करने से मिलेंगे 5 लाख रुपए बेटी के लिए, इस योजना से जुड़ी अहम जानकारी ले
सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुकन्या समृद्धि योजना के तहत रोज अगर 35 रुपए जमा करेंगे तो अपनी बेटी के पढ़ाई हो या शादी उसके लिए 5 लाख रुपए मिलेंगे। रोज ₹35 मतलब महीने के ₹1050 हुए या साल के लगभग ₹12775 हुए।
इन सबको मिलेगा लाभ और ऐसे जमा करें
सरकार के सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पहले अपनी बेटी के नाम का बैंक खाता खोना होगा। बेटी के अभिभावक बैंक जाकर उनकी जगह खाता खुलवा सकते है। आप नजदीकी किसी भी बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। धायन रहे यह योजना केवल उनके लिए है जिनकी बेटियों की उम्र 10 वर्ष से कम है।
अगर ₹12000 वार्षिक अधिक लग रहे है तो यह करें
यह योजना खासकर गरीब लोगों के लिए बनाए गए हैं इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि जो लोग सालाना ₹12000 नहीं दे सकते हैं वह लोग नियुंतम सालाना ₹250 से भी शुरू कर सकते हैं। अभिभावक अधिकतम सालाना ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं।
इतना जमा करने पर इतना मिलेगा
इन रकामो को 14 साल लगातार जमा करने पर 21 साल बाद मैच्योरिटी मिलेगी।
- महीना में ₹1000 – 14 साल में ₹1,68,000 – मैच्योरिटी पर ₹5,42,122
- महीना में ₹2000 – 14 साल में ₹3,36,000 – मैच्योरिटी पर ₹10,84,000
- महीना में ₹3000 – 14 साल में ₹5,04,000 – मैच्योरिटी पर ₹16,26,000
- महीना में ₹4000 – 14 साल में ₹672000 – मैच्योरिटी पर ₹2168000
- महीना में ₹5000 – 14 साल में ₹8,40,000 – मैच्योरिटी पर ₹2710000
- महीना में ₹6000 – 14 साल में ₹10,08,000 – मैच्योरिटी पर ₹3252000
- महीना में ₹7000 – 14 साल में ₹11,76,000 – मैच्योरिटी पर ₹3794000
- महीना में ₹8000 – 14 साल में ₹13,44,000 – मैच्योरिटी पर ₹4336000
- महीना में ₹9000 – 14 साल में ₹15,12,000 – मैच्योरिटी पर ₹4879000
- महीना में ₹10000 – 14 साल में ₹1680000 – मैच्योरिटी पर ₹5421000
- महीना में ₹12500 – 14 साल में ₹2100000 – मैच्योरिटी पर ₹6776000

