DRDO कि भर्ती 1800 सीटों के साथ, योग्यता, चयन और सैलरी जानें

देश की सुरक्षा के लिए बनाए जाने वाले सारे औजार जैसे कि बंदूके, लड़ाई करने वाली खतरनाक मशीनें इन सभी का निर्माण डीआरडीओ (डीआरडीओ) करता है। अब छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है देश की सेवा में जुड़ने के लिए। DRDO ने 1800 से भी जायदा पदों पर भर्ती का निकाला है पैग़ाम। आगे पढ़े पूरी जानकारी के लिए…

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने मल्टीटास्किंग स्टाफ की 1817 पदों की बहाली का निकाला है पैग़ाम। परीक्षा के लिए ऑनलाइन तरीकों का सहारा लिया जाएगा। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 23 दिसंबर 2019 का इंतजार करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तिथि 23 जनवरी 2020 रखी गई है। 1817 पदों में से – सामान्य पद : 849, ईडब्ल्यूएस पद : 188, एससी पद : 163, एसटी पद : 114, ओबीसी पद : 503 है।

योग्यता और चयन प्रक्रिया और फीस

इस परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षार्थियों को कम से कम 10 वीं पास या फिर आईटीआई की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष रखा गया है। इस परीक्षा में चयन कंप्यूटर बसेड परीक्षा द्वारा किया जाएगा जो कि दो चरणों में होगा- टियर-1 और टियर-2। आवेदन करने के लिए ₹100 शुल्क रखा गया है जो कि आपको ऑनलाइन माध्यम से चुकाना पड़ेगा।

सैलरी कितनी होगी और पोस्टिंग कहा मिलेगा

अगर आप इस नौकरी को पा लेते हैं तो आपका सैलरी कम से कम 18,000रू से अधिकतम 56,900रू होगी। आपकी पोस्टिंग होने की पूरी संभावना इन शहरों में से एक में है – आगरा, अहमदनगर, अंबरनाथ, बालासोर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, ग्वालियर, हल्द्वानी, हैदराबाद, जगदलपुर, जोधपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लेह, मुंबई, मसूरी, मैसूर, नासिक, पनागढ़, पुणे, तेजपुर, विशाखापत्तनम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *