कोरोना वायरस से लडने का नया तरीका खोजा है सरकार ने, बिहार की इससे लड़ने कि तैयारियां जाने
देश भर में corona virus के मंडराते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने किया है नया फैसला। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए इससे संभावित रूप से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ साथ उनके साथ किसी भी रूप से संपर्क में आए सभी लोगो को सरकार देगी यह आधुनिक मास्क, यहां तक कि डॉक्टरों को भी मुहैया कराया जाएगा यह मास्क बिहार में। विस्तार से जानकारी ले…
बिहार सरकार का नया कदम
स्वास्थ विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि, सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में डॉक्टरों, कर्मियों के अतिरिक्त संदिग्ध मरीज एवं उनके परिजनों को मास्क उपलब्ध कराई जाए। एन-1 एच-1 वायरस से बचाव के लिए खरीदे गए मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे corona virus को रोकने के लिए। साथ ही पूरे राज्य के अस्पतालों में मास्क की आवश्यकता का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है। इन अस्पतालों में मास्क कि आपूर्ति 24 घंटो के भीतर करने का भी निर्देश दिया है। इन मास्को को कोलकाता एवं दिल्ली से लाए जाएंगे, खर्च की चिंता ना करते हुए मास्को को लाया जा रहा है, सभी जगह उपलब्ध कराने के बाद इसके खर्च पर विमर्श होगा।
बिहार है तैयार, इस तरह सरकार करेगी इस वायरस से लड़ाई
स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बिहार मी हुई तैयारियों का लिए जाएगा वीडियो कान्फरेंसिंग के जरिए। उन्होंने बताया कि, “विभाग द्वारा पटना एवं गया एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम की तैनाती कर दी गयी है। साथ ही, उन्हें पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन एक्यूपमेंट) भी उपलब्ध करा दिया गया है। उन्हें साफ तौर पर हिदायत दी गयी है कि किसी भी संदिग्ध को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराते हुए उनकी जांच करायी जाए। बिहार के सभी जिलों में डॉक्टरों एवं कर्मियों को कोरोना के संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है। जिलास्तर पर सिविल सर्जन सभी अस्पतालों की निगरानी कर रहे हैं।”

