मुख्यमत्री द्वारा राज्य का सर्वोच्च शिक्षा सम्मान से सम्मानित होने जा रहे है केसी सिन्हा और प्रेम वर्मा…

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर के सी सिन्हा व प्रेम वर्मा को सर्वोच्च शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। मौलाना आजाद के जीवन के ऊपर आधारित एक किताब भी लिखी गई है, उसी किताब का विमोचन भी नीतीश कुमार करेंगे।

बिहार में 2009 से शिक्षा दिवस का पालन किया जा रहा है, और 2009 से जिन लोगों को भी शिक्षा दिवस पर सर्वोच्च शिक्षा पुरस्कार मिला है, उनको पुरस्कार के तौर पर ढाई(2.5) लाख रुपए, शॉल और प्रशस्ति पत्र मिलता आ रहा है। लेकिन इस बार पुरस्कार के अधिकारी दो है तो इस बार पुरस्कार के तौर पर मिलने वाले ढाई लाख रुपयों को समान उन दोनों में बांट दिया जाएगा।

पुरस्कार विजेताओं के बारे में जानें…

साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केसी सिन्हा गणित के शिक्षक हैं। उनके द्वारा गणित पर कई महत्वपूर्ण पुस्तके लिखी गई है। प्रेम वर्मा ने 2007 में मुख्य आयकर आयुक्त के पद से इस्तीफा दे कर पटना में स्कील फाउंडेशन के माध्यम से अब तक 10 हजार से अधिक गरीब बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी, कंप्यूटर और योग की शिक्षा देते आ रहे हैं। बच्चों के लिए भोजन और आम चिजो का भी व्यवस्था करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *