छह स्टेशनों पर होगी हिंदी के साथ साथ मैथिली में भी उद्घोषणा, जानीये खबर विस्तार से

मैथिली भाषा को नियमित रूप से बोलने एवं उसके सम्मान में अब से रेलमंडल के छह स्टेशनों पर निरंतर मैथिली में यात्रियों को सूचना दी जाएगी। इसकी सुचना सभी स्टेशनों के अधीक्षक एवं स्टेशन मास्टरों को दे दी गई है।

आपको बता दे की मिथिलांचल के सभी स्टेशनों पर मैथिली में पूछताछ एवं उद्घोषणा किए जाने की मांग के लंबे अर्से से की जा रही थी। इसकी बैठक में पूर्व रेल मंडल के अध्यक्ष के साथ साथ संबंधित क्षेत्रों के सांसदों ने भी प्रस्ताव दिया था।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर मुख्यालय के साथ साथ दरभंगा, सहरसा, मधुबनी, जयनगर और सकरी भी शामिल है। आपको बता दे की संबंधित स्टेशनों के डीसीअलाई को भी निर्देश दिया गया है की हिंदी के साथ साथ मैथिली की उद्घोषणा जल्द शुरू करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *