जल संरक्षणवादी और मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजिंद्र सिंह गया शहर में तालाब गोद लिया।


राजेन्द्र सिंह क्षेत्र में जल संरक्षणवादियों को शिक्षित करने और बारहमासी पानी की कमी को पूरा करने के लिए स्थानीय रूप से उपयुक्त तंत्र डिजाइन करने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर गया में हैं। गया जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने कहा कि रसलपुर तालाब को पुनर्जीवित करने के अलावा, सिंह की विशेषज्ञता का उपयोग जिले में जल जीवन हरियाली योजना की शुरुवात भी की जाएगी।

रसलपुर गया जिले के सबसे बड़े तालाब में से एक हुआ करता था। 10 एकड़ में फैले इस तालाब में स्थानीय लोग इसे ‘पेइन’ नाम से पुकारते है। यह तालाब लगभग आधा दर्जन चैनलों के माध्यम से सिंचाई के साथ-साथ जल पुनर्भरण का स्रोत भी था।

तालाब के सर्वेक्षण के दौरान, यह पता चला कि तालाब का लगभग आधा क्षेत्र अतिक्रमण कर लिया गया है। 10 एकड़ के मूल क्षेत्र के मुकाबले, वर्तमान में, तालाब को केवल 6.5 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसी इस्थिती को ठीक करने के लिए राजेन्द्र सिंह जी ने इस तालाब को गोद लेने का कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *