न्याय से वंचित विद्यार्थियों ने बुलाया बिहार बंद, जाने कब और क्यों होगा बन्द
बिहार में हाल ही में हुए दरोगा परीक्षा में धांधली के खिलाफ विद्यार्थियों ने आवाज उठाया, विद्यार्थी काफी गुस्से में हैं। परीक्षा में हुए चोरी, धांधली, पर्चा लीक जैसी घटनाओं से बच्चे सदमे में हैं, परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। विस्तार से खबर पढ़े…
परीक्षार्थियों के साथ बेईमानी, सरकार क्यों चुप है
बिहार दरोगा परीक्षा में हुए धांधली चोरी परिचालक जैसे शर्मनाक हरकतों के बाद भी परीक्षा को अब तक सरकार ने का तो नहीं किया इसी बात से गुस्से में है सभी विद्यार्थी। आखिर क्यों सरकार इस परीक्षा को रद्द नहीं कर रही?, क्या सरकार सो रही है या फिर आने वाले चुनाव में इतना ही बेस्ट है कि अपने राज्य के बच्चों पर ध्यान भी नहीं दे रहे। परीक्षार्थियों ने बिहार बंद का फैसला लिया है।
इस दिन होगा बिहार बन्द
विद्यार्थियों ने फैसला लिया है कि वह 4 फरवरी को करेंगे बिहार बंद। उनकी मांगे साफ है उन्होंने कहा है कि इस परीक्षा को रद्द कर दिया जाए और सीबीआई जांच टीम बैठाई जाए ताकि धांधली करके पास हुए बच्चों को कोई फल ना मिल सके। साथ ही सुशील कुमार मोदी के घर का घेराव भी किया गया शाम के वक़्त अपने मांगों को सामने रखते हुए। छात्रों से बातचीत के बाद उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, “हमलोग इससे डरने वाले नहीं हैं। सरकार जितना चाहे दमनकारी नीति अपना लें, लेकिन हमलोगों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार हमलोगों की मांग मानते हुए दारोगा परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच नहीं करवाती है और इस परीक्षा को रद्द नहीं करती है।”

