तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर दीपिका के “छपाक” का किया समर्थन…
आखिरकार लालू प्रासाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने जेएनयू मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। वैसे तो अपने व्यंगात्मक भाव से तेजू भैया हमेशा चर्चा में रहते है लेकिन खुद ऐश्वर्या के साथ उनका दुर्व्यवहार इस बात का गवाह हैं की उनके ट्वीट के बाद एक बार फिर से वो हँसी के पात्र बन सकते है।
तेजप्रताप ने शनिवार को ट्वीट किया- इ जो ‘छपाक है, इ सत्ता में बैठे लोगों को ‘थपाक से काहे लग रहा है? ये वही लोग हैं जो नारी सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे भाषण देते फिरते हैं। दीपिका पादुकोण आप एक प्रेरणा हो।
उधर, दीपिका पादुकोण के समर्थन में तेजप्रताप यादव की ओर से ट्विटर पर नारी सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा व बेटी बचाओ लिखे जाने पर भाजपा ने तंज कसा। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि तेजप्रताप न सिर्फ विधायक हैं बल्कि शपथ लेकर बिहार सरकार के मंत्री भी रहे। उनसे अपेक्षा थी कि बेटियों का सम्मान करेंगे। लेकिन उन्होंने जिस तरह एक बेटी का सार्वजनिक अपमान कर उपेक्षा किया है, वह शर्मनाक है। अगर तेजप्रताप को नारी सशक्तीकरण की चिंता है तो वह सबसे पहले अपनी पत्नी ऐश्वर्या से माफी मांगें। इसके बाद अगर नारी सशक्तीकरण पर कुछ कहेंगे तो जनता उनकी बात जरूर सुनेगी।

