बिहार: टीकापट्टी में में बापू के धरोहर का संरक्षण करेगी नीतीश सरकार…
पूर्णिया में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीकापट्टी को प्रखंड घोषित करने का दिया है वादा। और साथ ही साथ टीकापट्टी को महात्मा गांधी के धरोहर के रूप में संरक्षण करने का आदेश भी दिया, जिस तरह चंपारण का भी किया जाता है।
नीतीश कुमार ने साथ में ही यह भी कहा कि वेनुगढ़ टीले का सर्वेक्षण किया जाएगा और ऐतिहासिक धरोहर पाया गया तो उसका संरक्षण भी बिहार सरकार करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे और उसके आसपास के एनएच का सर्वेक्षण किया। टीकापट्टी में बने गांधी भवन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशाल रूप में परिवर्तन करेंगे और साथ में उन्होंने यह बयान दिया कि, “टीकापट्टी में बापू के धरोहर को चंपारण की तर्ज पर संरक्षित किया जायेगा”। यहां बापू के नाम से पुस्तकालय का निर्माण भी किया जाएगा।
गांधी भवन तथा टीकापट्टी का पूरी तरह सौंदर्यकरण किया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदारी विकास प्रबंधन संस्थान को जिम्मेवारी सौंपी जायेगी। नीतीश कुमार का उम्मीद है कि जिस तरह चंपारण को भी सुंदर बनाया गया है बापू को लेकर वैसे ही टीकापट्टी को भी किया जाए ताकि पूरे भारत और विश्व की नजर टीकापट्टी पर पड़े।

