बिहार में खुला देश का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर कंपनी का केन्द्र, आईटी केंद्र बना पटना रोजगार का अवसर बढ़ा।

भारत देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस ने 30 करोड़ लागत से बिहार राज्य के पटना में अपना पहला केंद्र खोला। आपको बता दें कि इसकी स्थापना के पीछे केंद्रीय कानून संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की पुरजोर मेहनत थी। टीसीएस भारत देश की सबसे उच्चतम सॉफ्टवेयर कंपनी होने के साथ-साथ दुनिया के 139 देशों में अपनी परचम लहरा चुकी है।

टीसीएस के पटना केंद्र में तत्काल 400 आईटी प्रोफेशनल्स को रोजगार प्रदान करेगी आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि टीसीएस में काम करने वालो मे से 36% महिलाएं जुड़ी हुई हैं। टीसीएस केंद्र का बिहार के पटना में खुलना बिहार के युवाओं को रोजगार कि नई किरण बन कर अायी है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार के लोगों को बधाई देते हुए अपने भाषण में कहा कि 28 मई को उनकी जीत सांसद के रूप में हुई और 10 दिन बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री का पद संभाला। चुनाव प्रचार के दिनों में ही उन्होंने टीसीएस को पटना में लाने का निर्णय ठान लिया था और आज का वह दिन है जहां उनकी मेहनत एवं दृढ़ निश्चय ने सफलता प्राप्त कि और देश के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस का केंद्र बिहार के पटना में खुल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *