सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के 1 लाख हेक्टेयर इलाके में होगा मछली पालन और मखाना खेती, जाने कहा और कैसे
नए साल में किसानों कि मिली खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान। सीमांचल और कोसी क्षेत्र में बेकार पड़े 1 लाख हेक्टेयर वेटलैंड (Wetland) को उपयोग लायक बनाकर उसे मछली पालन और मखाना खेती योग्य बनाया जाएगा।
इस प्रकार मिलेगी रोजगार
वर्षों से कोसी और सीमांचल के इस वेटलैंड इलाके को भूजल आपूर्ति पूरी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सरकार ने इसका एक नया उपयोग धूंड निकाला है जिससे माना जा रहा है करीब 6 लाख किसानों को नई उमीद के साथ पैसे कमाने के अवसर मिलेंगे, मखाना खेती और मछली पालन जैसे काम कर के।
इस तरह किया जाएगा इसका उपयोग
कुल एक लाख चार हजार 433 हेक्टेयर जमीन जो बेकार पड़ी है उसको बिहार सरकार चौर विकास योजना के तहत मखाना की खेती और मछली पालन के लिए तैयार करेगी। इसको पूरा करने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। वर्षा के पानी को इस्तेमाल कर भूगर्भ जल को फिर से रीचार्ज करने के साथ साथ इसमें मखाना की खेती और मछली पालन भी किया जाएगा।

