बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा हुई रद्द, इस तरीख को नही होगा परीक्षा।
युवाओं के बेरोजगारी का सरकार भी बैठ के मानो मज़े ले रही हैं। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले ही बिहार पुलिस की परीक्षा को लेकर युवाओं ने अपने जान को दाव पर लगा कर परीक्षा देने निकली थी।
ट्रेनों में सीट न मिलने पर ट्रेन की छतों पर बैठ कर, गेट पर लटक कर, इंजिन के साइड में खड़े होकर तो पता नहीं कैसे कैसे छात्रों ने परीक्षा सेन्टर पर पहुचने में मसक्कत की, लेकिन उसी बीच खबर आई कि कुछ जिले में प्रशन पत्र लीक होगयी जिस वजह से हंगामा भी हुआ कई परीक्षा केंद्र पर।
केंद्रीय चयन परिषद ने ये नोटिस जारी किया है जिसमे परीक्षा को स्थगित कर दिया है साथ ही परीक्षा की कोई सटीक तारिक़ की सूचना नहीं दी गई है, इसके लिए करना होगा इंतज़ार।

जहाँ सरकार इन युवाओं के लिए ट्रेनें नहीं उपलब्ध करवा पाई वहीं वो परीक्षा को नाजायज़ कारणों से स्थगित करने में जुटी है, या फिर ये कहे सरकार परीक्षा करवाने में सफल नही हो पाती है। ये सरकार युवाओं की मेहनत पर मज़ाक बना रही है शायद।

