दरभंगा मे आये आंधी बारिश ने दबोचा माँ और दो बच्चों को, जांनिऐ पूरी घटना।
बारिश और बाढ़ के कहर ने बिहार के ग्रामीण इलाकों मे तबाही मचा रखी है। बाढ़ ने सैकड़ों घरों को अपने में दबोच लिया साथ ही हजारों जनजीवन प्रभावित हुए है। कई परिवारों ने अपने सदस्यों को इस पानी कि धारा में खो दिया है।
आपको बता दे कि कुशेश्वरस्थान में सोमवार की शाम तेज आंधी एवं बारिश के बीच नाव पलट गई। इसमें मां एवं दो बच्चे नदी में डूब गए। सूचना पाकर एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। जबकि नाविक पिता बौएलाल मुखिया तैरकर बाहर निकल गया। जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के खेसराहा गांव का बौएलाल मुखिया अपनी नाव से पत्नी फूल कुमारी देवी(34), पुत्र अंकुश कुमार (7) एवं पुत्री सुनीता कुमारी (4) को लेकर बाजार आया था।

